फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में महिला की गला दबाकर हत्या, आरोपी बेटा गिरफ्तार; भयभीत गांव वालों ने की सख्त सजा की मांग

Sun, 29 Mar 2026 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

इस दूसरी जघन्य घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गढ़ी स्थित बंगाली कॉलोनी में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने अपनी ही मां की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


भद्रकाली चौकी प्रभारी उमेश कुमार के अनुसार, 50 वर्षीय निर्मला पत्नी विनोद का अपने बेटे संजय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया गया कि विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने गुस्से में आकर अपनी मां का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान मौजूद ग्रामीण इस खौफनाक मंजर को देखकर सहम गए और कोई भी हस्तक्षेप करने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, आरोपी बेटे को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


पहले भी कर चुका है वारदात
ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी संजय का व्यवहार पहले से ही असामान्य रहा है। बताया गया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसने अपनी पत्नी से विवाद के बाद अपने छह माह के बेटे को जमीन पर पटक दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

इस मामले में उसकी पत्नी ने थाना हस्तिनापुर में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। हाल ही में वह जेल से छूटकर आया था। इस दूसरी जघन्य घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें