मुंडाली। जनपद हापुड़ के गांव वैठ निवासी खुर्शीद ने मुंडाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई कि उसका बेटा नासिर गांव लोटी में मटर खरीद-बेचने का काम करता है। वह अरनीनूर धर्म कांटा लोटी पर किसानों से मटर खरीद रहा था। उसके पार्टनर नादिर, शाह आलम, मोजी भी उसके साथ थे। तभी गांव जिसोरा निवासी उम्मेद व गांव दोताई थाना गढ़ निवासी खालिद चार-पांच अन्य साथियों के साथ पहुंचे और धारदार हथियारों से नासिर पर हमला कर दिया। हमले में नासिर के सिर में गंभीर चोटें आई। सीओ किठौर प्रमोद सिंह ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।