न लगे आग, बरतें सावधानी
-एक ही सॉकेट में कई उपकरण जुड़े होते हैं या कम पावर वाले सॉकेट में हाई वोल्टेज के उपकरण जोड़ दिए जाए, वायर में बिजली का फ्लो बढ़ने से शार्ट सर्किट का खतरा रहता है।
-उपयोग के बाद उपकरणों के प्लग को सॉकेट से निकाल दें।
-मकान, दुकान, इंडस्ट्री आदि में समय-समय पर बिजली की वायर चेक करते रहें।
-आपात स्थिति के लिए अग्निशमन यंत्र या रेत से भरी बाल्टी घर में जरूर रखें।
31231 लोगों की जरूरत के बराबर खर्च हुआ पानी
प्रति व्यक्ति खर्च होने वाले पानी को लेकर मानक भी निर्धारित किया गया है। जल निगम के अधिकारियों के अनुसार, शहरी क्षेत्र में पानी की खपत ज्यादा होती है। ऐसे में शहरी क्षेत्र के व्यक्ति को प्रतिदिन 135 लीटर पानी मिलना चाहिए। जिसमें नहाने से पीने और कपड़े धोने आदि सभी शामिल है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्ति के व्यक्ति को प्रतिदिन 80 लीटर पानी मिलना चाहिए। ऐसे में 400 से अधिक जगह लगी आग बुझाने में खर्च हुए पानी से 31231 लोगों की प्यास बुझाई जा सकती है।
आग लगने की 80 प्रतिशत घटनाएं ऐसी है जिसमें आग लगने का कारण लापरवाही रहा। यदि समय-समय पर फिटिंग को लोड के हिसाब से चेक कराते रहे तो शार्ट सर्किट से लगने वाली आग की घटनाएं रूक सकती है। ऐसे में लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। -संतोष राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मेरठ