मुख्य बिंदु-
मेरठ में 2 हजार करोड़ टर्नओवर का खेल उद्योग
1000 से अधिक छोटी-बड़ी खेल इकाइयां
100 बड़ी खेल औद्योगिक इकाइयां
500 करोड़ का निर्यात केवल खेल उद्योग
बल्ला, क्रिकेट आयटम, रैकेट, एथलेटिक आयटम, जिम, ट्रैक सूट, टेबिल टेनिस आदि खेल उपकरणों का होता है निर्यात
खेल उद्योग को किया दरकिनार
बजट से खेल इंडस्ट्री पूरी तरह आउट है। सरकार ने ऐसा कुछ भी नहीं किया जो स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को लाभ दे सके। कर से राहत या नई छूट के प्रावधान का लाभ भी नहीं मिला। - राकेश कोहली, डायरेक्टर स्टैग इंटरनेशनल
एमएसएमई को मिला जीरो
बजट सैलरी क्लास के लिए है, छोटे व्यापारियों को भी थोड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन खेल उद्योग को जीरो मिला है। सरकार जीएसटी की छूट सीमा बढ़ाकर खेल कारोबार को लाभ दे सकती थी। स्पोर्ट इंडस्ट्री निराश है। - अंबर आनंद, डायरेक्टर नेलको स्पोर्ट्स
उद्यमी के लिए नहीं ये बजट
बजट में ऐसा कुछ नहीं है जो उद्यमियों को राहत पहुंचाता है। नोटबंदी और जीएसटी से इंडस्ट्री पहले से परेशान थी। वह परेशानी अभी दूर नहीं हुई है।
- अतुल भूषण गुप्ता, मंडलीय अध्यक्ष आईआईए
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से मिलेगी राहत
आयकर छूट से कारोबारी को अधिक लाभ नहीं मिलेगा। लेकिन जीईएम पोर्टल पर खरीदारी की सीमा 25 प्रतिशत करने और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की शुरुआत करने का एमएसएमई को लाभ मिलेगा।
- राजकु मार शर्मा, अध्यक्ष लघु उद्योग भारती
जीएसटी पर भी देते राहत
सरकार ने सर्विस क्लास के लिए अच्छा बजट दिया है, लेकिन कारोबार के हिसाब से कुछ खास नहीं है। जीएसटी में राहत का भी ख्याल रखना चाहिए था।
- अनिल पुंडीर, अध्यक्ष मेजर ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एरिया
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/