मेरठ में नौचंदी पुलिस ने गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव सलाहनगर में 6/7 अप्रैल की रात डकैती डालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लूटी गई तीन भैंस के अलावा घटना में प्रयुक्त कैंटर, दो तमंचे 315 बोर व चार कारतूस बरामद किए हैं। बदमाश भैंसों को बेचने के लिए निकले थे।
इंस्पेक्टर प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस को गश्त के दौरान एल ब्लाक क्षेत्र में एक कैंटर आता दिखाई दिया। बंद कैंटर को खुलवाकर देखा तो तीन भैंस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस कैंटर को थाने ले आई। कैंटर सवारों की पहचान यूनूस कुरैशी निवासी मोहल्ला तोपचीवाड़ा थाना कोतवाली व आजाद निवासी मोहल्ला एक मीनारा मस्जिद थान लिसाड़ीगेट के रूप में हुई।
इंस्पेक्टर ने बताया कि गाजियाबाद में डकैती की वारदात में दोनों शामिल रहे थे। फरार बदमाशों में आसिफ, निवासी ग्राम निठौरी थाना मसूरी गाजियाबाद, जुल्फकार उर्फ जुल्लस पुत्र यामीन व नईम उर्फ मुंशी पुत्र सतार निवासी खिवाई मेरठ की पहचान हो चुकी है। जबकि एक अज्ञात है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में दबिश डाली जा रही है।
जापान की कंपनियों को ठगने वाला गिरोह पकड़ा, मवाना का युवक भी शामिल
साइबर सेल ने जापानी कंपनियों से सॉफ्टवेयर अपडेट और लाइसेंस रिन्युअल के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विदेशी कंपनियों को झांसा देने के लिए आरोपियों ने कोचिंग में जापानी भाषा सीखी थी। ठगी की रकम को हवाला के जरिए कमीशन पर कैश कराया जाता था।
यह भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव 2021: जानें किस पद पर कितने हुए नामांकन, प्रत्याशियों में दिखा उत्साह
गिरोह के सरगना दिल्ली निवासी राम और गौरव फरार हैं, जिनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। एसएसपी अमित पाठक ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों की पहचान आशीष सूरी निवासी बेगमपुर रोहिणी दिल्ली, अविनाश गुप्ता निवासी मोहल्ला हीरालाल कस्बा मवाना मेरठ, एडविन जॉर्ज निवासी जेएनयू मेन गेट मुनीरका दिल्ली, उमेश नेगी निवासी रामपार्क एक्सटेंशन ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद और विक्रमचंद दास निवासी जोशी कॉलोनी मंडावली पटपड़गंज दिल्ली हैं। साइबर सेल के नोडल अधिकारी व सीओ कविनगर अभय कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपी दो माह में दस हजार डॉलर की ठगी कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा सरकार ने यूपी के गेहूं की खरीद पर लगाई रोक, बॉर्डर पर किसानों को रोका, फिर हंगामा और पुलिस से हाथापाई
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/