फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर बदमाश ने तान दिया तमंचा, दी गोली मारने की धमकी

Sat, 27 Jan 2024 03:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कोतवाली क्षेत्र में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस पर आरोपी ने तमंचा तान दिया। कई थानों की फोर्स आने पर बदमाश ने खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर आत्महत्या की धमकी दे डाली।
विज्ञापन
आमने-सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची देहली गेट थाने की पुलिस के सामने बदमाश ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया। आरोपी ने अपने साथी को छुड़ाने की मांग की।

विज्ञापन


इसके बाद खुद की कनपटी पर तमंचा रख पुलिस को आत्महत्या की धमकी दी। मामले की सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। किसी तरह तमंचा छीनकर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया और थाने ले गई।

विज्ञापन

पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश - फोटो : Amar Ujala
देहली गेट थाना क्षेत्र के सरायलालदास निवासी मनीष प्रजापति ने राशिद और दानिश आदि के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : Amar Ujala
राशिद को गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची तो उसने एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़कर तमंचा तान दिया और अपने साथी को न छोड़ने पर गोली मारने की धमकी देने लगा। जिस पर कई थानों की फोर्स मौके पर बुलाई गई।

विज्ञापन

आमने सामने पुलिस व बदमाश - फोटो : Amar Ujala
आरोपी को समझाने का प्रयास किया गया। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर तमंचा रख दिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। हवाई फायरिंग भी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे बदमाश के हाथ से तमंचा छीना और उसे पकड़कर थाने ले आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें