फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पहले छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, अब आरोपी दे रहा अपहरण की धमकी

Wed, 19 Dec 2018 10:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

मेरठ में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाला आरोपी अब अपहरण की धमकी दे रहा है। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ छात्रा के घर पहुंचकर समझौते के लिए दबाव बनाया। आरोपी पूर्व में गैंगरेप और हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी किशोरी एक कॉलेज से पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप था कि आरोपी ने घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट की। बाद में कोर्ट के आदेश पर आरोपी अमित मरिंडा निवासी शास्त्रीनगर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। 

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि युवक लगातार समझौते के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर अपहरण की धमकी दी है। पीड़िता बुधवार को पुलिस ऑफिस पहुंची और आरोप लगाया कि अमित जागृति विहार में एक हॉस्टिपल में छात्रा से गैंगरेप, तेजगढ़ी स्थित होटल में छात्र की हत्या में भी आरोपी था। अब मेडिकल थाने से गैंगस्टर में वांछित है। आरोपी के खिलाफ सिपाही की पत्नी ने भी छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन


वहीं एसएसपी अखिलेश कुमार ने पीड़िता को आश्वासन दिया कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने एसपी देहात को आरोपी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें