फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक सहयोग से पूरा होगा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान

Wed, 19 Dec 2018 08:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ठगी
विज्ञापन

बिजनौर के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में नारी स्वावलंबन सम्मेलन का आयोजन किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्राओं ने जूडो कराटे व ताइक्वांडो का प्रदर्शन कर अपनी मजबूती का एहसास कराया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अटल कुमार राय, एसपी उमेश कुमार सिंह, सीडीओ प्रवीण मिश्र, भाजपा विधायक कमलेश सैनी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह व भाजपा महिला मोर्च की महामंत्री रश्मि रावल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

उन्होंने मानव शृंखला के रूप में भारत का नक्शा बनाया व बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ लिखा। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि देश की लगभग आधी आबादी महिलाओं के सशक्तीकरण और सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा बड़े कदम उठाये जा रहे हैं। इसके अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का विस्तार किया गया है। यह योजना देश के अधिकांश जिलों मे चलायी जा रही है। योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं को पढ़ाना ही नहीं बल्कि लिंगानुपात को समान करना है। यह तभी हो सकता है जब मानसिक परिवर्तन के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का सहयोग उपलब्ध हो। भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शत प्रतिशत छात्राओं का उत्तीर्ण लक्ष्य प्राप्त करने वाले प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के पांच-पांच विद्यालयों को प्रोत्साहन राशि दी गई। माध्यमिक स्तर के चार विद्यालयों को 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। गांव नसीरी के स्कूल की प्रधानाध्यापिका सीमा चौधरी को गांव में जागरूकता अभियान चलाने के लिए सम्मानित किया गया। राज्य बोर्ड की कक्षा दस व 12 की दस-दस मेधावी छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली रिमझिम अग्रवाल को 20 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। 20 किशोरी क्लब सांस्कृतिक व खेल किट और स्कूल जाने वाली किशोरियों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जन जागरूकता कार्यक्रम के प्रचार प्रसार के लिए 20 किशोरियों को साइकिल दी गईं। अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में निबंध, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक विजय प्रकाश श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें