फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एनएच-58 से निकले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देखा हाईवे का हाल, सोमेंद्र तोमर ने किया जोरदार स्वागत

Sat, 04 Mar 2023 10:22 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एनएच-58 से निकले। इस दौरान उन्होंने हाईवे का हाल देखा। वहीं, सोमेंद्र तोमर ने नितिन गडकरी का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली से देहरादून जाते हुए एनएच-58 का हाल देखते हुए निकले। नितिन गडकरी के लिए टोल प्लाजा पर पहले ही एक लाइन रिर्जव कर दी गई। साथ ही एनएचएआई और टोल अधिकारी उनके साथ रहे और उन्होंने पूरे हाईवे के बारे में जानकारी ली। वहीं राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का जोरदार स्वागत किया।

विज्ञापन


शनिवार की शाम को दिल्ली से देहादून जाते हुए परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ एनएचएआई के परियोजना निदेशक संतोष वाजपाई, डीजीएम हेमंत कुमार, टोल उप-महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी भी साथ रहे।  

प्रदीप चौधरी ने बताया कि मंत्री ने हाईवे के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि हाईवे पर यात्रियों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। सड़क पर गड्ढे न हो और हाईवे पर जो सुविधाएं हैं वह सभी को मिलनी चाहिए। मंत्री ने टोल पर कितनी देर में गाड़ी निकल रही है और फास्टटेग सही चल रहा है, इस बारे में भी जानकारी ली। नितिन गडकरी ने रामपुर तिराहे तक पूरे हाईवे के बारे में जानकारी ली। 
विज्ञापन


वहीं मंत्री नितिन गडकरी के आने से पहले ही टोल प्लाजा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही और लेन को खाली कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल

विज्ञापन

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्वागत किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने परतापुर काशी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। 

बताया गया कि मंत्री नितिन गडकरी परतापुर होते हुए देहरादून जा रहे थे, इसी दौरान स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें: चर्चित मामला: शहर में बड़ा नाम, पर बहू ने खोल दिए पति के गहरे राज, इन गंभीर आरोपों से बदनाम हुआ दीवान समूह

इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनोनी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें