मेरठ में घेराबंदी के बाद दिल्ली-उत्तराखंड में ठिकाना
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने सरधना में 27 फरवरी 2017 में डकैती, सरूरपुर में 2 अप्रैल 2019 में राहगीरों से लूट और जानी में लूट के विरोध में गोली मारी। लिसाड़ीगेट, कोतवाली में कई वारदात को अंजाम दिया। मेरठ में उनकी घेराबंदी की गई तो दोनों बदमाश उत्तराखंड, दिल्ली में शिफ्ट हो गए। आरोपी परवेज ने दिल्ली के खड्डा कॉलोनी जैतपुर पार्ट-2 कालिंदी कुंज में मकान बना लिया। दोनों के गिरोह में मेरठ के कई बदमाश शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Baghpat: बेटी को मारते वक्त नहीं पसीजा पिता का कलेजा, दी थी दर्दनाक मौत, पुलिस ने आरोपी होमगार्ड को भेजा जेल
तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम
परवेज और नफीस की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम लगी है। सरधना और लिसाड़ीगेट में दोनों बदमाशों के छिपे होने की जानकारी पुलिस टीम को मिली थी। इससे पहले बदमाशों की घेराबंदी की जाती वह भाग गए। 10 दिन पहले दिल्ली में दोनों की लोकेशन बताई गई थी। तीन राज्यों की पुलिस दोनों बदमाशों को ढूंढने में लगी है।