फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मंत्री नितिन अग्रवाल ने लिया महंत का आशीर्वाद, कहा-लोकसभा चुनाव में 80 सीटें जीतेने के लिए बनाई रणनीति

Mon, 16 Jan 2023 03:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने मेरठ में पल्लवपुरम में आश्रम में पहुंचकर स्वामी कनक प्रभा नंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के पल्लवपुरम उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापारी वर्ग का बड़ा योगदान रहता है। व्यापारी वर्ग की क्या समस्याएं हैं, उनका निस्तारण कैसे किया जा सकता है। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के हर जनपद में व्यापारी सम्मेलन आयोजित होंगे। जल्द ही मेरठ में बड़ा व्यापारी सम्मेलन आयोजित किया जाएगा सोमवार को पल्लवपुरम फेस 2 स्थित कैलाश तीर्थ आश्रम में यह बात उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने कही। 

विज्ञापन


नितिन अग्रवाल ने सबसे पहले आश्रम में पहुंचकर स्वामी कनक प्रभा नंद सरस्वती महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने बच्चों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। प्रदेश की सभी 80 सीटों को जीतने के लिए भाजपा पूरी तैयारी में जुटी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में व्यापारी वर्ग का सबसे अहम योगदान रहता है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ कॉलेज में फायरिंग से मचा हड़कंप, तेंदुए की दहशत, शामली में भूकंप के झटके

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी को लेकर प्रदेश के सभी जनपदों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। व्यापारी सम्मेलन उनके नेतृत्व में आयोजित किए जाएंगे। जल्द ही मेरठ में भी व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा। साथ ही अवैध शराब के कारोबार को लेकर कहा कि प्रदेश में अधिकांश शराब माफियाओं पर शिकंजा कसा जा चुका है। सरकार के रिकॉर्ड में पिछले 10 माह में कोई भी व्यक्ति जहरीली शराब पीने से नहीं मरा है।

उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग पुलिस के साथ मिलकर दूसरे प्रदेशों से अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर पूरी तरह शिकंजा कसे हुए हैं। यदि, गुपचुप तरीके से कोई तस्करी कर रहा है, तो ऐसे माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें