फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में रोज सफर करते हैं 33 लाख लोग

Thu, 03 Sep 2015 02:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो के लिए डीपीआर पर काम कर रही राइट्स की टीम ने बुधवार को शहर के प्राइमरी ट्रैफिक एंड ट्रेवल सर्वे की रिपोर्ट पेश कर दी। सर्वे के मुताबिक शहर में प्रतिदिन 33 लाख 44 हजार लोग रोज पैदल और वाहनों से सफर करते हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त के आगे प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन दिया गया। मंडलायुक्त ने टोपोग्राफी सर्वे के साथ 15 सितंबर तक डीपीआर पर काम करने के निर्देश दिए हैं। 21 सितंबर को फिर से बैठक होगी।

कमिश्नरी सभागार में टीम ने मंडलायुक्त आलोक सिन्हा, एमडीए वीसी राजेश कुमार के सामने पीटीटीएस सर्वे समेत पूरे प्रोजेक्ट का प्रजेटेंशन दिया। राइट्स के महाप्रबंधक विनय गुप्ता, जीएम पीयूष कंसल, तरुण जैन, नोडल अधिकारी विवेक भास्कर ने विस्तार से सभी बिंदुओं पर रोशनी डाली। कमिश्नर ने कहा कि यह योजना शासन की प्राथमिकता में शुमार है, इस पर देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक में चीफ इंजीनियर एससी मिश्रा, एसई शबीह हैदर, नगर निगम चीफ इंजीनियर कुलभूषण वार्ष्णेय, पीडब्लूडी एसई राम अवतार शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर में बढ़ रही भारी भीड़
सर्वे में बताया कि शहर में आने वालों की संख्या प्रतिदिन एक लाख 79 हजार है, जबकि  1.64 लाख लोग शहर से बाहर जाते हैं। 1.31 लाख लोग ऐसे हैं जो शहर से होकर गुजरते हैं। इसके अलावा 28 लाख सत्तर हजार लोग ऐेसे हैं जो पैदल और वाहनों से सफर करते हैं।

गढ़ रोड पर 58 हजार 600 वाहन
राइट्स की टीम ने सुबह और शाम के आंकड़े भी पेश किए। बताया कि किस रोड पर कितने वाहन केवल पीक ऑवर में गुजरते हैं। दरअसल इन आंकड़ों से ही मेट्रो की डीपीआर पर काम होना है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें