फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CCSU दीक्षांत समारोह: किस्मत नहीं, मेहनत ने दिलाए बड़े सम्मान, आरजी पीजी कॉलेज की छात्राओं का जलवा

Wed, 22 Jul 2026 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में आरजी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। काजल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक समेत कई छात्राओं को प्रतिष्ठित सम्मान मिले।
विज्ञापन
सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में आरजी पीजी कॉलेज की छात्राओं ने शानदार शैक्षणिक प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रतिष्ठित पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की ओर से कुल 66,971 डिग्रियां डिजिलॉकर के माध्यम से जारी की गईं।

विज्ञापन




काजल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक
आरजी पीजी कॉलेज की काजल को कला संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विधि संकाय की छात्रा मुक्ता को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के नाम पर दिया जाने वाला प्रतिष्ठित पदक प्रदान किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: बदलेंगे बसों के रूट, बढ़ेगा सफर व किराया, 29 जुलाई से 12 अगस्त तक निकलने से पहले जाने लें प्लान

विज्ञापन

वर्णिका और रुचि को प्रतिभा और स्मृति पुरस्कार
बीएससी कृषि की छात्रा वर्णिका शर्मा को चौधरी चरण सिंह प्रतिभा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं रुचि कुमारी को चौधरी चरण सिंह स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।

इन छात्राओं की उपलब्धि पर कॉलेज की प्राचार्य, प्राध्यापकों और समस्त स्टाफ ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्राओं की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को मिलेगी प्रेरणा
कॉलेज प्रशासन ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन से अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें