फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 जूनियर डॉक्टरों की सस्पेंशन सूची हस्ताक्षर से पहले लीक

Fri, 19 Feb 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर्न संजीत सिंह की मौत के मामले में कार्रवाई को लेकर मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार दिन भर भारी हंगामा हुआ। 13 जूनियर डॉक्टरों (जेआर) को सस्पेंड करने की तैयारी को अंतिम रूप देते हुए सूची का प्रिंट आउट निकलते ही सूचना लीक हो गई। अभी इस पर मोहर लगनी ही वाली थी कि जूनियर डॉक्टरों ने प्रशासनिक भवन घेर लिया। जमकर हंगामे के बीच जेआर और सीनियर डॉक्टरों में धक्कामुक्की हो गई। जिसके बाद जेआर की सस्पेंशन सूची को तो होल्ड कर दिया गया, लेकिन ईएमओ डॉ. सचिन पर गाज गिरा दी गई। जिसके बाद एमबीबीएस छात्रों ने प्राचार्य का घेराव कर दिया।
विज्ञापन


सात दिनों से चल रहा हंगामा
बीते सप्ताह संजीत की मौत और उसके बाद मेडिकल कैंपस और इमरजेंसी में हुए संघर्ष के बाद से जूनियर डॉक्टरों और एमबीबीएस छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। जूनियर डॉक्टर चुनिंदा वार्ड में ड्यूटी दे रहे थे जबकि एमबीबीएस छात्र बीते दो दिन से कॉलेज के ग्राउंड में भूख हड़ताल पर बैठे है। संजीत की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जांच कमेटी का गठन किया जा चुका है। जबकि कुछ जूनियर डॉक्टर लखनऊ में भी डेरा डाले हुए हैं।

दबाव में आया कॉलेज प्रशासन
बुधवार को जांच कमेटी गठित होने के बाद से ही जूनियर डॉक्टरों को सस्पेंड करने की तैयारी शुरू हो गई थी। संजीत को इलाज मुहैया न कराए जाने के दोषी माने जा रहे 13 जूनियर डॉक्टरों की सस्पेंशन सूची बृहस्पतिवार को बन चुकी थी। इस बीच कैंपस में खबर फैल गई कि एक दर्जन जेआर सस्पेंड कर दिए गए हैं। जिस पर जेआर ने  प्रशासनिक भवन में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने कालेज प्रॉचार्य और ईएमओ के खिलाफ नारेबाजी की। इसी बीच कॉलेज के सीनियर डॉक्टरों और जेआर के बीच धक्का-मुक्का हुई।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचते ही मामला शांत करा लिया गया। लेकिन जेआर ईएमओ को सस्पेंड करने की मांग पर अड़ गए। हंगामे के बीच प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने सभी विभागों के एचओडी और सीनियर चिकित्सकों की बैठक बुलाई। देर शाम कॉलेज प्रशासन ने जांच रिपोर्ट आने तक डॉ. सचिन को निलंबित कर दिया। वहीं, जेआर की सस्पेंशन सूची जांच रिपोर्ट आने तक होल्ड कर ली गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें