फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में होगी भारत की पहली अंडर-15 ग्रीकोरोमन कुश्ती  

Mon, 11 Jun 2018 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ द्वारा पश्चिमी उप्र के मेरठ में भारत की पहली अंडर-15 वर्ग की ग्रीकोरोमन व फ्री-स्टाईल कुश्ती का आयोजन होगा। रविवार को शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित एक रेस्टोरेंट पर जिला मेरठ संघ ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। यहां भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सुरेशचंद उपाध्याय मौजूद रहे। प्रतियोगिता 15 से 17 जून तक चौ. चरण सिंह विवि में होगी।
पश्चिमी उप्र में बालक एवं बालिका वर्ग में कुश्ती खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इनमें मेरठ के सिसौली की कामनवेल्थ पदक विजेता और जिले की इकलौती अर्जुन अवार्डी अलका तोमर, मुजफ्फरनगर की कामनवेल्थ पदक विजेता दिव्या काकरान सहित कई सौ खिलाड़ी शामिल हैं। यही वजह है कि रविवार को भारतीय कुश्ती संघ ने मेरठ में अंडर-15 ग्रीकोरोमन व फ्री-स्टाईल की प्रथम राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता करने का फैसला किया है। भारतीय कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष सुरेशचंद उपाध्याय ने बताया कि मेरठ से लगातार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकल रहे हैं। इसके चलते ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने प्रतियोगिता के लिए मेरठ का चयन किया है। जिला कुश्ती संघ सचिव एवं कोच डा. जबर सिंह सोम ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-15 वर्ग के बालक-बालिका वर्ग के एक हजार से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसमें देशभर के खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। बालक वर्ग के खिलाड़ी महाराणा प्रताप व पंडित दीन दयाल छात्रावास ठहरेंगे। बालिकाओं के लिए व्यवस्था न्यू गर्ल्स छात्रावास में रहेगी। यहां जिला व भारतीय कुश्ती संघ के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान भारतीय कुश्ती संघ उपाध्यक्ष सुरेशचंद उपाध्याय, जिला कुश्ती संघ सचिव डा. जबर सिंह सोम, आयोजक समिति सचिव अरुण जिंदल, डा. सुशील राजपूत, अश्वनी गुप्ता, एसएस जैन, डा. ओमपाल सिंह, ओमेंद्र सिंह सोलंकी, जिला पंचायत सदस्य रोहताश पहलवान व सत्यपाल सिंह, हापुड़ कुश्ती संघ अध्यक्ष रामकुमार त्यागी, मीडिया प्रभारी नीरज कुमार, कृष्ण खलीफा, विजेंद्र पहलवान आदि लोग मौजूद रहे।   
विज्ञापन


उद्घाटन पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल के आने की सूचना 
संघ सचिव डा. जबर सिंह सोम ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का आना तय है। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने पर अभी संशय बना हुआ है। कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान उप्र खेल मंत्री चेतन चौहान सहित अन्य मंत्री मेरठ आएंगे।
विज्ञापन

क्या है ग्रीकोरोमन व फ्री-स्टाईल 
ग्रीकोरोमन कुश्ती में खिलाड़ी धड़ पर ही वार करता है। कुश्ती के दौरान खिलाड़ी एक-दूसरे पर धड़ के नीचे के हिस्से को हाथ नहीं लगा सकते हैं। जबकि फ्री स्टाइल में कुश्ती खिलाड़ी पूरे शरीर पर वार कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें