गंगानगर। आई ब्लॉक चौराहे पर स्थित वार्ड पार्षद गुलवीर गुर्जर के आवास पर भाजपाइयों द्वारा चौपाल चर्चा आयोजित की गई। कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल मौजूद रहे। पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर चल रही है। कसेरूबक्सर निवासी देवेंद्र कुमार ने आठ महीने से खुले पड़े नाले की शिकायत रखी। बताया कि यह नाला 15 फीट गहरा व 8 फीट चौड़ा है। जिसमें कई बार पशुओं की गिरकर मौत हो चुकी है। इस मौके पर एमडीए व नगर निगम से सुनील कुमार व राजीव कुमार मौजूद रहे। कानून व्यवस्था को लेकर गंगानगर थाने के एसओ दिनेशंचद भी मौजूद रहे। विनोद गौड़ ने संचालन किया। इस दौरान देवेंद्र गुर्जर, राजकुमार सोनकर , मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा, प्रताप गुर्जर, कृष्ण, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कसेरूखेड़ा में भी चौपाल चर्चा आयोजित की गई।