फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हल्के विरोध के बीच MDA ने मुक्त कराई साढ़े चार हेक्टेयर जमीन, दो घंटे दनादन गरजे चार बुलडोजर

Mon, 29 Aug 2022 12:38 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में सोमवार को एमडीए ने साढ़े चार हेक्टेयर जमीन को बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त कराया। दरअसल, इस जमीन पर किसानों द्वारा खेती किए जाने व किसानों के विरोध के कारण एमडीए कब्जा नहीं ले पा रहा था ।

 
विज्ञापन
कार्रवाई कराती एमडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सोमवार सुबह एमडीए ने गंगानगर में हल्के विरोध के बीच साढ़े चार हेक्टेयर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन पर किसानों ने धान की फसल सहित अन्य खेती कर रखी थी। एमडीए ने भारी पुलिस फोर्स के बीच चार बुलडोजर और ट्रेक्टर चलाकर जमीन को कब्ज़ा मुक्त कराया। एक तहसीलदार, एक अधिशासी अभियंता के नेतृत्व में जमीन को कब्जे में लिया।

विज्ञापन


इस अभियान को दो घण्टे से अधिक समय तक चलाया गया। इस जमीन पर क्यू आर पॉकेट के लिए विकास कार्य कराए जाने है। यहां पार्क आदि बनाये जाएंगे। एमडीए की टीम ने भूमि की पैमाइश कर निशान लगाए।
यह भी पढ़ें:  Major Dhyan Chand: हॉकी के जादूगर का मेरठ से रहा खास नाता, अब फिल्म में दिखेगी दद्दा की हॉकी, जाएगी झांसी
विज्ञापन


मेरठ में एमडीए की जमीन पर किसानों ने कब्जा कर रखा है। किसान और एमडीए के बीच प्रतिकर को लेकर विवाद है। गंगानगर, शताब्दीनगर, वेदव्यासपुरी में सैंकड़ो किसान कई बार प्रदर्शन कर चुके है।
विज्ञापन


शताब्दीनगर में साढ़े 600 एकड़ जमीन पर किसानों का कब्जा है। यहां दस वर्ष पहले प्लाट लेने वाले आवंटी अब अपना पैसा लेने को मजबूर है। इसमें दिल्ली सहित अन्य जिलों के आवंटी शामिल है। प्रशासन शताब्दीनगर को लेकर गंभीर नही है। जबकि यहां से रैपिड रेल कॉरिडोर गुज़र रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें