मेरठ के रितुराज शर्मा और दिव्यांश ने की शानदार बल्लेबाजी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग का आगाज हो चुका है। लीग के शुरूआती मैचों में मेरठ मेवरिक्स का शानदार प्रदर्शन रहा। टीम ने अभी तक अपने दोनों मैच जीते। इस जीत में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास, लखनऊ फाल्कंस, नोएडा किंग्स, गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार टीम प्रतिभाग कर रही हैं। लीग का उद्घाटन मुकाबला 14 अगस्त को मेरठ मेवरिक्स और काशी रुद्रास के बीच लखनऊ में इकाना क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। इस नजदीकी मुकाबले में मेरठ की टीम ने जीत से शुरूआत की। मेरठ के क्रिकेटर दिव्यांश राजपूत ने लॉ स्कोर मैच में टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। इसमें काशी ने पहले बल्लेबाजी कर 118 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने हुए मेरठ ने भी अपने अधिकांश विकेट गिरा दिए। आखिर में मेरठ के दिव्यांश राजपूत ने 26 रन बनाकर टीम को एक विकेट से जीत दिलाई। मेरठ का दूसरा मैच रविवार को गोरखपुर लायंस के साथ हुआ। इसमें भी टीम ने 36 रन से मैच जीता। मेरठ की टीम ने पहले बल्लेबाजी कर 206 रन बनाए। इसमें मेरठ के रितुराज शर्मा ने शानदार 44 रन की पारी खेली। इसके बाद मेरठ मेवरिक्स ने गोरखपुर लायंस को 170 रन पर ऑलआउट कर दिया और 36 रन से मैच जीता। इसमें मेरठ के गेंदबाज विजय कुमार और हापुड़ के कार्तिक त्यागी ने भी शानदार गेंदबाजी की। अब मेरठ मेवरिक्स अपने दोनों मैच जीत चुकी है। टीम का अगला मैच 19 को खेला जाएगा।