फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता के मंडलीय ट्रायल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
24 और 25 को होगी स्टेट चैंपियनशिप, मेरठ में होंगे एथलेटिक्स गेम्स
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। खेल निदेशालय की ओर से सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सभी खेलों में प्रतियोगिता का आयोजन होगा। एथलेटिक्स प्रतियोगिता की मेजबानी क्षेत्रीय खेल कार्यालय मेरठ को प्राप्त हुई है। यह प्रतियोगिता 24 और 25 अगस्त को होगी। मंगलवार को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में सभी खेलों के मंडलीय ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वॉलीबाल, टेनिस, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावर लिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी, खो-खो और योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इन सभी प्रतियोगिता से संबंधित मंडलीय ट्रायल 18 और 19 अगस्त दो दिन होंगे। मंडल स्तरीय ट्रायल प्रक्रिया में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में वाॅलीबाल स्टेट अयोध्या में, तैराकी बरेली में, बास्केटबाल बस्ती में, बैडमिंटन प्रयागराज में, कबड्डी रायबरेली में, शतरंज लखनऊ में, भारोत्तोलन अमेठी में, एथलेटिक्स मेरठ में, फुटबॉल उन्नाव में, कैरम कानपुर में, ब्रिज लखनऊ में, कुश्ती आजमगढ़ में, पावर लिफ्टिंग गाजियाबाद में, क्रिकेट कानपुर में, हॉकी वाराणसी में, खो-खो कासगंज में और योगासन प्रतियोगिता लखनऊ में आयोजित होगी। मंडलीय ट्रायल सुबह 11 बजे से शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें