फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मौलवी ने एक बच्ची से किया दुष्कर्म, उसकी बहन का किया यौन शोषण, पुलिस ने दबोचा

Tue, 06 Aug 2024 11:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

एक मौलवी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। उसकी छोटी बहन से छेड़छाड़ की। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। लिसाड़ी गेट पुलिस ने किशोरी को ट्यूशन पढ़ाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी उमर गार्डन निवासी मौलवी हारुन (49) को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग से दुष्कर्म के बाद लोगों ने थाने पर हंगामा किया था। आरोप था कि आरोपी अन्य बच्चियों से भी अश्लील हरकत करता था। इसके बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

30 जुलाई को हारुन से किशोरी ट्यूशन पढ़ने के लिए उसके घर गई थी। इस दौरान पीड़िता को डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। 24 घंटे तक पीड़िता डरी सहमी रही। पीड़िता की मां ने पूछताछ की तो उसने मौलवी की करतूत की जानकारी दी। इसके बाद किशोरी की छोटी बहन मासूम बच्ची ने भी परिजन को बताया कि मौलवी उससे भी अश्लील हरकत करता है। 31 जुलाई को पीड़िता की मां बच्ची को थाने पर लेकर पहुंची और शिकायत की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद एक संगठन से जुड़े कार्यकर्ता पीड़िता को एक अगस्त को थाने पर लेकर पहुंचे और मौलवी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता के बयान लिए और मेडिकल परीक्षण कराया। अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें