फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना में गोदाम में लगी भीषण आग, बैंक के अभिलेख जले, लाखों का नुकसान होने की आशंका

Sun, 21 Jun 2026 11:03 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मवाना के शुभाष चौक पर दुर्वेशपुर गांव निवासी दीपक कुमार का गोदाम है, जो कि किराए पर दे रखा है। इसी गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
आग लगने के बाद एकत्र भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुभाष चौक के निकट शनिवार देर रात एक गोदाम में अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। 
विज्ञापन



 

सुभाष चौक से कुछ ही दूरी पर स्थित पहली मंजिल के गोदाम को दुर्वेशपुर निवासी दीपक कुमार ने किराए पर दे रखा था। गोदाम के एक हिस्से का उपयोग जिला सहकारी बैंक के महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित रखने के लिए किया जा रहा था, जबकि दूसरे हिस्से में कंचन गारमेंट्स के स्वामी सचिन कुमार ने बड़ी मात्रा में कपड़े और अन्य सामान रखा हुआ था।
 

देर शाम स्थानीय लोगों ने गोदाम के भीतर से धुआं निकलता देखा और इसकी सूचना गोदाम स्वामी दीपक कुमार को दी। सूचना मिलते ही दीपक कुमार अपने गांव से मवाना पहुंचे। मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि गोदाम के अंदर धुआं तेजी से फैल चुका था और आग सामान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। दीपक कुमार के अनुसार, गोदाम के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन में अचानक फॉल्ट होने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग की लपटों और धुएं ने कुछ ही देर में गोदाम में रखे जिला सहकारी बैंक के महत्वपूर्ण कागजात तथा कंचन गारमेंट्स के कपड़ों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
 

दमकल विभाग की मशक्कत और बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां भी घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए कार्य शुरू किया।
 

संकरी बाजार और गोदाम के भीतर भरे घने धुएं के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर रात तक दमकलकर्मी आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास करते रहे। रात करीब 12 बजे तक भी गोदाम के अंदर से धुआं निकलता रहा, और काफी प्रयास के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका।
 
विज्ञापन

पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास के क्षेत्र को खाली कराया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी। देर रात तक आग से हुए नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका था, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि गोदाम में रखे बैंक अभिलेखों और कपड़ों को भारी क्षति पहुंची है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
UP: ग्रुरुग्राम से लाई किशोरी मेरठ से बरामद, मवाना में दबिश देकर युवक को भी किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें