फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ग्रुरुग्राम से लाई किशोरी मेरठ से बरामद, मवाना में दबिश देकर युवक को भी किया गिरफ्तार, ये है पूरा मामला

Sun, 21 Jun 2026 10:33 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: पश्चिम बंगाल की एक किशोरी को युवक गुरुग्राम से बहला कर ले आया था और मवाना में किराए पर रह रहा था। गुरुग्राम पुलिस ने दबिश डालकर किशोरी को बरामद कर लिया। युवक को भी अपने साथ ले गई। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में रहने वाली पश्चिम बंगाल की किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहलाकर ले आया। गुरुग्राम पुलिस ने लड़की को मवाना से बरामद कर अपने साथ ले गई। युवक को गिरफ्तार कर पुलिस गुरुग्राम ले गई है। 

विज्ञापन

गुरुग्राम के सुशांत लोक थाना पुलिस बबलिश कुमार के नेतृत्व में मवाना थाने पहुंची। थाने में आमद दर्ज कराने के बाद थाना पुलिस को साथ लेकर थाने से कुछ ही दूरी पर सीएचसी के सामने एक मकान में दबिश दी। जहां से किशोरी को बरामद कर लिया। दूसरे समुदाय के आरोपी युवक को पकड़ लिया। टीम ने बताया कि लड़की नाबालिग है, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वर्तमान में लड़की का परिवार गुरुग्राम में रहकर मजदूरी करता है। आरोपी बदायूं का रहने वाला है और गुरुग्राम में किसी दुकान पर नौकरी करता था। 
आरोपी नवंबर 2025 में लड़की को लाकर मवाना में किराए पर मकान में रहता था और सीएचसी के गेट पर गन्ने के जूस की ठेली लगाता है। सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें