मेरठ के रोहटा थानाक्षेत्र में एक कॉलोनी में मंगलवार को एक विवाहित छह घंटे तक ससुराल के बाहर बैठी रही। लेकिन ससुराल वालों ने दरवाजा नहीं खोला। विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज आरोप लगाया है। दहेज कम लाने को लेकर पूर्व में भी पति व ससुराल वाले महिला के साथ मारपीट कर चुके हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची ओर मामले की जांच की।
वहीं रात तक भी जब गेट नहीं खुला तो सूचना पर विवाहिता के गांव से लगभग 200 लोग विवाहिता के पास पहुंचे और मिलकर धरने पर बैठ गए। विवाहिता ने एसएसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी। एसएसपी की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझ कर शांत किया। लेकिन ससुराल वालों ने अभी तक गेट नहीं खोला है।