मेरठ में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर कार सवार युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। युवक जबरन वीआईपी लाइन में घुस गए। जिसके बाद टोल फ्री न करने पर युवकों ने टोल कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी युवक मारपीट के बाद बैरियर तोड़कर भाग निकले।
वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल टोल कर्मियों को उपचार के लिये भेजा। पुलिस सीसीटीवी देखकर कार सवार युवकों की पहचान कर रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।