फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनेजर हत्याकांड: बेटे का चेहरा देख फफक पड़े पिता, बोले- छह माह पहले सिर पर सजा था सेहरा, अब मेरा क्या होगा

Fri, 29 Dec 2023 05:25 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : बागपत के ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति (30) की मेरठ के सरूरपुर में गोलियां मारकर हत्या कर दी। वहीं, पिता मोर्चरी पहुंचे तो बेटे का शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ अरुण हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को रजबहे की पटरी पर बाइक सवार बदमाशों ने बागपत ट्योढ़ी गांव निवासी अरुण प्रजापति (30) की गोलियां मारकर हत्या कर दी।

ट्योढ़ी गांव निवासी सत्यवीर मोर्चरी पहुंचे तो बेटे अरुण प्रजापति का शव देखकर बिलख पड़े। कहने लगे कि छह महीने पहले सेहरा बंधा था, ये क्या हो गया। अब मेरा क्या होगा।
विज्ञापन

2 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सत्यवीर उर्फ बबलू की गांव में ही परचून व मेडिकल की दुकान है। सत्यवीर के दो बेटे व एक बेटी हैं। बड़ा बेटा अंकुर नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। मेरठ से एमबीए करने के बाद अरुण बेंगलुरु की ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी मीशो में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह वर्क फ्रॉम कर रहा था। 
विज्ञापन

3 of 7
शव को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि पिछले साल तय हो जाने के बाद इस साल 22 जून 2023 को अरुण की शादी कुशावली निवासी अर्चना उर्फ डीसू पुत्री योगेंद्र प्रजापति से हुई थी। पूरा परिवार बेहद खुश था।

4 of 7
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
दो महीने पहले चचेरे भाई की हुई थी मौत
दो महीने पहले अरुण के चचेरे भाई अभिषेक (28) पुत्र रमेश चंद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। अभिषेक की मौत का गम अभी परिवार भूल भी नहीं पाया था कि बृहस्पतिवार को अरुण की हत्या हो गई।
विज्ञापन

5 of 7
अरुण के साथ अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अरुण की मां वीरमती, पिता सत्यवीर, चाचा रमेश चंद्र, भाई अंकुर व बहन नेहा का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

6 of 7
अरुण का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रात को एडीजी राजीव सभरवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें लगाईं हैं। उधर, एसपी देहात कमलेश बहादुर मौके पर ही डेरा डाले रहे। 

यह भी पढ़ें: ब्रेकअप करने पर डबल मर्डर: प्रेमिका और फिर उसकी मां को मार डाला, वारदात का हुआ खुलासा, कांप उठा लोगों का दिल
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : Amar Ujala
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। देर रात परिजनों ने पत्नी और उसके गांव के सौरभ के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें: मैनेजर की हत्या: छह माह पहले हुई थी शादी, पत्नी ने नाटकीय अंदाज में कराया मर्डर, कोई भांप न पाया शातिर दिमाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें