फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: जानी में संजय उर्फ मीठा पर ताबड़तोड़ फायरिंग, लगीं तीन गोलियां, हालत नाजुक

Mon, 12 Jan 2026 10:36 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में सनराइज होटल के पास बदमाशों ने संजय उर्फ मीठा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पेट में तीन गोलियां लगने से उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

विज्ञापन
घायल संजय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र अंतर्गत जानी के घाट निवासी संजय उर्फ मीठा पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना बाईपास पर स्थित सनराइज होटल के पास की बताई जा रही है। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


तीन गोलियां पेट में लगीं
हमले में संजय के पेट में तीन गोलियां लगी हैं, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
 

विज्ञापन

होटल किराए को लेकर जुड़ा मामला 
बताया जा रहा है कि संजय ने सनराइज होटल को पूर्व प्रधान से किराए पर लिया हुआ था। पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं विवाद होटल से जुड़ा तो नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, हमलावर फरार
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें