फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरने से पहले युवक ने मालिक को भेजा एक प्रेमिका का मोबाइल नंबर, लिखा- उसे कह देना...   

Wed, 01 Jan 2020 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से सटे दौराला कस्बा स्थित श्मशान घाट में मंगलवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पता चलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक ने मरने से पहले मालिक को भेजे मैसेज में एक लड़की का मोबाइल नंबर भेजा था।

विज्ञापन


दौराला निवासी नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उनके खेतों पर कस्बे का ही सागर (20) पुत्र राजबीर मजदूरी करता था। उन्होंने बताया कि सोमवार देर शाम वह साइकिल लेकर गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। उन्होंने फोन किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ।

मंगलवार सुबह श्मशान के आगे से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो कस्बे में आकर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मौके पर सुसाइड नोट मिला है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक अनपढ़ था। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है।

 
विज्ञापन

मौत से पहले भेजा था मैसेज
युवक सागर ने आत्महत्या करने से पहले अपने मालिक नवाब सिंह अहलावत के मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसमें उसने एक युवती का मोबाइल नंबर भेजा और लिखा कि युवती से बता देना कि अब विशाल इस दुनिया में नहीं रहा।

दरअसल सागर ने युवती को अपना नाम विशाल बता रखा था। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को शव की जानकारी मिलने के बाद अपने मोबाइल पर यह मैसेज देखा। पुलिस ने युवक द्वारा मोबाइल पर भेजे नंबर को मिलाया तो वह एक युवती का निकला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें