फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Wed, 01 Jan 2020 02:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद में बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मेरठ के अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। युवकों की मौत से परिवार के सदस्यों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन


मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी फारूक (55) व उसका बेटा शादाब (30) राजमिस्त्री थे। मंगलवार सुबह दोनों बाइक से क्षेत्र के गांव बलीपुरा जा रहे थे। सुबह करीब नौ बजे दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर गांव बलीपुरा के निकट पहुंचे, वहां पहले से मौजूद गांव कुतुबपुर के ही साजिद (38) पुत्र कल्लू और शाहनवाज (40) पुत्र जमशेद उन्हें मिल गए। इस दौरान पिता-पुत्र बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दोनों लोगों से बात करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक बेकाबू होते हुए सड़क किनारे खड़े चारों लोगों को चपेट में लेकर कुचल दिया। हादसे में फारूक व साजिद तो ट्रक की टक्कर लगने से दूर जा गिरे, जबकि शाहनवाज व शादाब बाइक के साथ ट्रक के नीचे फंस गए। तेज रफ्तार ट्रक दोनों युवकों को बाइक के साथ काफी दूर तक घसीटता चला गया, जिससे इन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक को रोका। चालक ट्रक वहीं छोड़कर फरार हो गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों फारूक व साजिद को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहीं, ट्रक के नीचे फंसे दोनों युवकों के शव निकालकर मोर्चरी भेज दिए गए। हादसे से राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन बई, जिसे पुलिस ने ट्रक सड़क किनारे खड़ा कराकर सुचारु कराया। शादाब के चाचा मोमीन ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, खतौली में फलावदा मार्ग पर स्थित गांव जावन के निकट बुधवार सुबह काली नदी पुल पर वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी खतौली भेजा, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। 

पुलिस के अनुसार रास्ते में ही उक्त युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की शनाख्त मेरठ जिले के किला परीक्षितगढ़ निवासी मेहराज (35) पुत्र सत्तार, के रूप में हुई है, जिसके परिजनों को हादसे की सूचना देकर शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था, जिसके सिर में हादसे के दौरान चोट लगी, जो उसकी मौत की वजह रही।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें