मंगलवार सुबह श्मशान के आगे से गुजर रहे लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देखा तो कस्बे में आकर जानकारी दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। मौके पर सुसाइड नोट मिला है, लेकिन परिजनों का कहना है कि युवक अनपढ़ था। अभी लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है।
मौत से पहले भेजा था मैसेज
युवक सागर ने आत्महत्या करने से पहले अपने मालिक नवाब सिंह अहलावत के मोबाइल पर मैसेज भेजा। इसमें उसने एक युवती का मोबाइल नंबर भेजा और लिखा कि युवती से बता देना कि अब विशाल इस दुनिया में नहीं रहा।
दरअसल सागर ने युवती को अपना नाम विशाल बता रखा था। नवाब सिंह अहलावत ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को शव की जानकारी मिलने के बाद अपने मोबाइल पर यह मैसेज देखा। पुलिस ने युवक द्वारा मोबाइल पर भेजे नंबर को मिलाया तो वह एक युवती का निकला।