फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद पति लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Fri, 31 Jul 2026 12:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सिविल लाइन क्षेत्र में पत्नी के मोबाइल में आपत्तिजनक वीडियो देखने के बाद एक युवक लापता हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

 

विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक पत्नी से विवाद के बाद 19 जुलाई से लापता है। बृहस्पतिवार को उसकी पत्नी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर पति की तलाश कराने की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोबाइल में वीडियो देखने के बाद हुआ विवाद
महिला के अनुसार, उसके पति ने मोबाइल फोन में एक युवक का आपत्तिजनक वीडियो देखा था। इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद युवक ने पत्नी पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। परिजनों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद से युवक का कोई पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: UP: आर्यन के नाम का टैटू देखते ही भड़का था हिस्ट्रीशीटर, छात्रा पर बरसाईं गोलियां; हथियार सप्लायर की तलाश तेज
विज्ञापन


वायरल वीडियो की भी हो रही जांच
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और परिस्थितियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने गठित की तलाश टीम
एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। साथ ही वायरल वीडियो और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवक का पता लगने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें