संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। एडीजी भानु भास्कर ने पुलिस लाइन में कांवड़ यात्रा के संबंध में पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में पुलिसकर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बिना वर्दी के सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए गए।
एडीजी भानु भास्कर ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी से निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि जो भी रूट डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। उसको यातायात पुलिस के साथ संबंधित थाने की पुलिस मिलकर सख्ती से पालन कराए। हर छोटी घटना पर थाना प्रभारी और सीओ मौके पर पहुंचे। कांवड़ की हाइट और डीजे की आवाज को भी नियम अनुसार रखने की बात कही। एडीजी ने केंद्रीय कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण भी किया। इंटेलिजेंस को भी कांवड़ मार्ग पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। सीसीटीवी से पूरी कांवड़ यात्रा की मॉनिटरिंग की जाए।