फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सरधना में दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को गोली मारी, हालत गंभीर, आरोपी फरार

Fri, 28 Mar 2025 09:43 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सरधना में शुक्रवार शाम को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को गोली मार दी। खून से लथपथ युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी युवक माैके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
माैके पर जमा लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे सरधना में मोहल्ला चौक बाजार में कन्फेक्शनरी पर कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। वहीं, आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहल्ला ईदगाह बस्ती निवासी शोएब पुत्र शौकीन चौक बाजार में बिट्टू जैन की फैक्ट्री में मजदूरी करता है। शुक्रवार की देर शाम वह काम खत्म कर पास में एक कन्फैक्शनरी पर कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से उस पर हमला कर दिया। गोली युवक की गर्दन में लगी है।

यह भी पढ़ें: UP: कैराना सांसद इकरा हसन का बड़ा बयान, कहा-नमाज सड़क पर ही होगी, डरेंगे न डराएंगे, कोई नहीं रोक सकता

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली लगने से खून से लथपथ बेहोश होकर मौके पर गिर गया। गोली की आवाज से आसपास हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। आसपास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस से घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से हालात गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया है। हालांकि आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। दुकानदार शटर डालकर अपने घर चले गए हैं।

थाना प्रभारी रक्षक प्रताप सिंह का कहना है कि फिलहाल घायल युवक का उपचार कराया जा रहा है साथ ही पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जा रही है। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें