मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर सेक्टर-4सी में गुरुवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शुक्रवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला शव
पुलिस के अनुसार, सुभाष पांडेय पुत्र रामबालक पांडेय परतापुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि सुभाष चार भाइयों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। शुक्रवार सुबह जब परिजन उसे चाय पीने के लिए बुलाने उसके कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला। यह देखकर परिवार के लोगों की चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
यह भी पढ़ें: पत्नी की हत्या: ब्यूटीशियन-इंन्फ्लुएंसर थी निशा, इंस्टा पर 24K फॉलोअर्स, तीन बच्चों के सिर से उठा मां का साया