फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: टायर फटा, रैपिड मेट्रो के पिलर से टकराई गुजरात की टूरिस्ट बस, हरिद्वार से लौट रहे 10 श्रद्धालु घायल

Fri, 03 Jul 2026 11:50 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में हरिद्वार से मथुरा जा रही गुजरात की टूरिस्ट बस का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। बस रैपिड मेट्रो के पिलर से टकरा गई, जिसमें चालक और परिचालक समेत 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
टूरिस्ट बस हादसे का शिकार हुई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से मथुरा जा रही गुजरात के श्रद्धालुओं से भरी एक पर्यटक बस गुरुवार देर रात मेरठ में हादसे का शिकार हो गई। पल्लवपुरम क्षेत्र में बस का अगला टायर फटने के बाद चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस दून मार्ग पर स्थित रैपिड मेट्रो के पिलर से जा टकराई। हादसे में चालक, परिचालक समेत 10 लोग घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य श्रद्धालु सुरक्षित बच गए।

विज्ञापन


रात डेढ़ बजे हुआ हादसा, बस में सवार थे 40 श्रद्धालु
जानकारी के अनुसार, गुजरात के गांधीनगर से 25 जून को धार्मिक यात्रा पर निकला श्रद्धालुओं का दल उज्जैन, चित्रकूट, वाराणसी, अयोध्या और हरिद्वार में दर्शन करने के बाद मथुरा जा रहा था। बस में दो बच्चों सहित कुल 40 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें 20 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल थे।

श्रद्धालु जगदीश प्रजापति ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे अधिकांश यात्री सो रहे थे। तभी अचानक बस का चालक साइड का अगला टायर फट गया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने रैपिड मेट्रो के पिलर से टकरा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: प्लॉट को लेकर खूनी विवाद, पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, पति ने फिर खुद पर भी किया जानलेवा हमला

विज्ञापन

टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी, स्थानीय लोगों ने की मदद
जोरदार टक्कर के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। हादसे के कारण कुछ समय के लिए दून मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।  सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

चालक और परिचालक को अधिक चोटें, सभी की हालत खतरे से बाहर
पुलिस के अनुसार, चालक और परिचालक के पैरों में अपेक्षाकृत अधिक चोटें आई हैं, जबकि अन्य घायलों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी का उपचार करा दिया गया है और अधिकांश श्रद्धालु सुरक्षित हैं। क्षेत्राधिकारी दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बस का टायर फटना ही हादसे का कारण सामने आया है। दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें