फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पत्नी से विवाद के बाद व्यक्ति ने लगाई फांसी, प्रेम-प्रसंग बना मौत की वजह?

Fri, 27 Jun 2025 01:36 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते 40 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि पत्नी के कथित प्रेम संबंध को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ  के परतापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली।

यह घटना शताब्दी नगर सेक्टर 4बी की है, जहां 40 वर्षीय राजवीर पुत्र ब्रह्मानंद ने तड़के अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 27 जून को आपके शहर में क्या हुआ

परिजनों ने बताया कि राजवीर की पत्नी के एक पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। गुरुवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी।

रात का झगड़ा इतना बढ़ गया कि तड़के राजवीर ने आत्मघाती कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें