फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेश ने ली एक और जान: मेरठ में ससुराल वालों से तंग आकर युवक ने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत

Thu, 11 Sep 2025 01:09 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल वालों से तंग आकर बृहस्पतिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


सोहेल गार्डन निवासी 40 वर्षीय जान मोहम्मद की शादी एक महिला से हुई थी। शादी के बाद दोनों के पांच बेटियां हैं। जान मोहम्मद होटल में खाना बनाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार जान मोहम्मद का अपनी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। इसके चलते महिला लगभग एक महीने से मायके में रह रही थी।

यह भी पढ़ें: UP: नेपाल हिंसा से ठप हुआ मेरठ का कारोबार, 20 करोड़ से अधिक की सप्लाई प्रभावित, बॉर्डर पर फंसे ट्रक
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि ससुराल वाले रोजाना झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देते थे। इसको लेकर युवक काफी समय से परेशान चल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह युवक ने अपने कमरे में जहरीले पदार्थ खा लिया। परिजनों ने युवक को उल्टी करते देखा तो अस्पताल लेकर दौड़े।
विज्ञापन


जैसे ही उन्हें यह जानकारी हुई कि युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। युवक की अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। एसपी सिटी आयुषिक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें