फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरवर हत्याकांड: प्रेमिका की शादी के लिए सरवर को जिम्मेदार मानता था राहुल, तीन साल पुरानी रंजिश में कर दी हत्या

Wed, 26 Aug 2026 05:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में सरवर हत्याकांड की जांच में पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार राहुल अपनी प्रेमिका की शादी के लिए सरवर को जिम्मेदार मानता था। इसी रंजिश में हत्या की गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में बस्तौरा नारंग निवासी सरवर की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में पुरानी रंजिश की कहानी सामने आई है। एसपी देहात अभिजीत कुमार के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल करीब तीन साल पुरानी प्रेम कहानी को लेकर सरवर से नाराज था।

विज्ञापन


आरोप है कि राहुल एक महिला से प्रेम करता था, लेकिन बाद में उसकी शादी कहीं और हो गई। राहुल इसका जिम्मेदार सरवर को मानता था। पुलिस के अनुसार इसी रंजिश के चलते उसने साथियों के साथ मिलकर सरवर की हत्या की साजिश रची।

यह भी पढ़ें: सरवर हत्याकांड का खुलासा: होटल में गोली मारकर हत्या, बेडशीट में बांध शव नहर में फेंका, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रेमिका की शादी के लिए सरवर को मानता था जिम्मेदार
पुलिस जांच के अनुसार राहुल का एक महिला से प्रेम प्रसंग था। बाद में उस महिला की शादी किसी अन्य व्यक्ति से हो गई। राहुल को शक था कि सरवर ने ही उसकी प्रेमिका की शादी कहीं और कराई थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी।

 

16 अगस्त को साथ ले गया था राहुल
पुलिस के अनुसार 16 अगस्त को राहुल सरवर को अपने साथ लेकर गया था। इसके बाद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र में चौपला यानी स्याना चौराहे के पास स्थित एक होटल के कमरे में सरवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हत्या के बाद नहर में फेंका शव
आरोप है कि हत्या के बाद सरवर के शव को बेडशीट में बांधा गया और मध्य गंग नहर में फेंक दिया गया। बाद में हापुड़ जिले के नानपुर गांव के जंगल में रजवाहे के किनारे उसका शव बरामद हुआ था।
 
विज्ञापन

राहुल समेत होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
इस मामले में हस्तिनापुर थाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर होटल मालिक रोबिन और मैनेजर ओमेन्द्र को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने राहुल के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल .315 बोर का तमंचा, जिंदा और खोखा कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की है।

अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच रही पुलिस
पुलिस के अनुसार फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। प्रेम प्रसंग और सरवर को महिला की शादी के लिए जिम्मेदार मानने से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें