फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद का एक नया मामला, बुलंदशहर की युवती को प्रेम जाल में फंसाया, फिर करता रहा दुष्कर्म

Fri, 12 Jun 2020 01:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में फिर से एक लव जिहाद का नया मामला सामने आया है। लिसाड़ीगेट क्षेत्र निवासी फैसल ने अपना नाम व अन्य पहचान छिपाकर पहले बुलंदशहर की एक युवती को झांसे में लिया। फिर उसके बाद दिल्ली से युवती को बहला-फुसलाकर मेरठ ले आया। जहां आरोपी युवती से दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद युवती को पता चला तो पीड़िता ने विरोध किया। आरोपी ने बंधक बनाकर युवती को यातनाएं दीं। कुछ दिन पहले युवती की दो बहनें मिलने आईं तो उन्हें आरोपी की करतूत का पता चला। जिसके बाद भाजपा नेता ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। 

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने फैसल निवासी लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। बुलंदशहर के सिटी क्षेत्र निवासी एक युवती दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करती थी। युवती का परिवार भी दिल्ली में ही रह रहा है। इस बीच फैसल भी इसी कंपनी में अपना नाम व अन्य पहचान छिपाकर सोनू के नाम से नौकरी करता था। जहां आरोपी युवक ने युवती को झांसे में ले लिया। उसके बाद युवती से शादी करने की बात कही। कुछ माह पूर्व आरोपी फैसल युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली से मेरठ ले आया। जहां लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलाद नगर में आरोपी ने किराए का कमरा लिया। फैसल ने पहचान छुपाते हुए सोनू के नाम से फर्जी आईडी व अन्य कागजात भी तैयार करा लिए। जिससे आसपास के लोगों को भनक न लगे। 

यह भी पढ़ें: कानून की छात्रा को लव जिहाद में फंसाकर दुष्कर्म, फिर आरोपी वसीम ने कहा- साथ छोड़ा तो जिंदगी खत्म कर दूंगा
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी फैसल ने कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा में किराए पर कमरा ले लिया। इस दौरान ईद पर आरोपी के घर उसके परिवार वाले मिलने आए तो युवती को भनक लगी। जिसके बाद युवती ने विरोध किया। आरोपी ने युवती की बेरहमी से पिटाई की और उसका शोषण किया। आरोपी ने युवती को कई दिन तक बंधक बनाकर कमरे में रखा। युवती की दो बहनें जब मिलने आईं तो पता चला कि आरोपी दूसरे समुदाय से है।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद में फंसाया... फिर युवती से दो साल तक दुष्कर्म, फर्जी आईडी से अस्पताल में नौकरी करता रहा वसीम
विज्ञापन

 
भाजपा महानगर मंत्री दीपक शर्मा ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी फैसल पर दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। 

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अलग- अलग स्थान पर ले जाकर दो बार गर्भपात कराया। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे जेल भेज दिया। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि युवक को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें