फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: मवाना रोड पर सुबह सात बजे से शराब बिक्री का आरोप, सड़क पर खुलेआम पीने से लोग परेशान, वीडियो वायरल

Thu, 20 Aug 2026 10:52 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

मवाना रोड पर सुबह सात बजे से शराब बिक्री का आरोप, सड़क पर खुले में पीने वालों से कॉलोनीवासी परेशान। ठेके के बाहर का वीडियो वायरल, लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
मवाना रोड पर शराब की बिक्री का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मवाना रोड स्थित रजपुरा चौकी क्षेत्र में देसी शराब के ठेके पर सुबह सात बजे से शराब बिक्री होने का आरोप है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि ठेके के आसपास सड़क पर खुले में शराब पीने वालों के जमावड़े से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह एक स्थानीय निवासी ने इसका वीडियो बनाया, जिसमें एक व्यक्ति शराब खरीदने के लिए ठेके के पास पहुंचता दिखाई दे रहा है। वीडियो बनते देख ठेके का सेल्समैन वहां से चला गया। लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।

सुबह सात बजे से शराब बिकने का आरोप

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मवाना रोड पर रजपुरा चौकी के अंतर्गत स्थित देसी शराब के ठेके पर सुबह करीब सात बजे से ही शराब की बिक्री शुरू हो जाती है। आरोप है कि यहां से शराब खरीदने वाले कई लोग आसपास सड़क पर ही खुले में शराब पीते हैं। इससे शिवलोक कॉलोनी के मुख्य रास्ते से गुजरने वाले लोगों को परेशानी होती है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: बादल छाए, फिर भी उमस ने किया बेहाल, बारिश का इंतजार, आज बूंदाबांदी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में शराब खरीदता नजर आया व्यक्ति
बृहस्पतिवार सुबह एक स्थानीय निवासी ने मौके का वीडियो बनाया। इसमें एक व्यक्ति ठेके के बराबर में पहुंचकर रुपये देकर शराब लेता नजर आ रहा है। वीडियो बनता देखकर ठेके का सेल्समैन वहां से चला गया। इसके बाद यह वीडियो सामाजिक माध्यमों पर प्रसारित होने लगा।

ठेके के सामने अस्पताल, पास में कार्यालय और खिलाड़ी का आवास
स्थानीय लोगों के अनुसार, शराब का ठेका शिवलोक कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर स्थित है। इसके ठीक सामने सूर्य हॉस्पिटल है। ठेके से करीब 10 कदम की दूरी पर भाजपा नेता अजीत चौधरी का कार्यालय बताया गया है। वहीं करीब 150 मीटर की दूरी पर अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट प्रति पाल का आवास है। लोगों का कहना है कि सुबह से रात तक सड़क पर खुले में शराब पीने वालों की मौजूदगी से आसपास के लोगों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं होने का आरोप
कॉलोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने मामले की शिकायत रजपुरा चौकी प्रभारी से की है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि चौकी की गश्ती टीम यहां से गुजरती है, लेकिन खुले में शराब पीने वालों और ठेका संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें