फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: बादल छाए, फिर भी उमस ने किया बेहाल, बारिश का इंतजार, आज बूंदाबांदी के आसार

Thu, 20 Aug 2026 10:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर

सार

मेरठ में बृहस्पतिवार को दिनभर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने आज हल्की से मध्यम बारिश या बौछार के आसार जताए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली। वातावरण में नमी अधिक होने के कारण चिपचिपी गर्मी परेशान करती रही। कभी बादल घने हुए तो कभी हल्की धूप निकलने से दिनभर मौसम में बदलाव बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी जिले में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बौछार पड़ सकती है।

विज्ञापन


बादलों के बीच भी उमस ने किया परेशान
बृहस्पतिवार सुबह से आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू रही। बादल देखकर लोगों को बारिश की उम्मीद जगी, लेकिन दिनभर बारिश नहीं हुई। वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण उमस का असर कम नहीं हुआ। दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी महसूस होने लगी और लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में गुलदार का आतंक, छह साल के बच्चे को मार डाला, रात भर तलाशते रहे, सुबह गन्ने के खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद फिर बढ़ जाती है उमस
सावन के महीने में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कभी बारिश होने से मौसम सुहाना हो जाता है तो कुछ देर बाद धूप निकलने पर उमस दोबारा बढ़ जाती है। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने के बावजूद यही स्थिति बनी रही। मौसम में यह उतार-चढ़ाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।

आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले में बारिश के आसार बने हुए हैं। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बौछार पड़ सकती हैं। बारिश होने पर तापमान में गिरावट आने से लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि बारिश के बाद दोबारा धूप निकलने पर उमस फिर बढ़ सकती है।

दो डिग्री तक तापमान में बदलाव संभव
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों में तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें