फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: किठाैर में छुछाई गांव के पास दिखा तेंदुए जैसा जानवर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon, 09 Sep 2024 12:04 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
दिखा तेंदुआ - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के गांव छुछाई के पास रविवार रात तेंदुआ जैसा जानवर और उसके शावक दिखने से क्षेत्र में डर व्याप्त हो गया। तेंदुए जैसा जानवर व उसके शावकों का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। दावा किया गया है कि तेंदुए ने एक राहगीर को झपट्टा भी मारा है।
विज्ञापन


रविववार को तेंदुआ जैसे जानवर का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गईं। लोगों का कहना था कि तेंदुआ वन क्षेत्र से आबादी में पहुंच गया है और तेंदुए के साथ उसके शावक भी हैं। 

वायरल वीडियो ललियाना-छुछाई मार्ग पर नहर पुल के आसपास का बताया जा रहा है। लोगो का कहना है कि इससे पहले भी कई बार क्षेत्र में तेंदुए देखे गए हैं। खादर क्षेत्र होने के कारण तेंदुए जंगल में रहते हैं। वनकर्मी तेंदुए व वीडियो की पड़ताल में जुटे हैं। हालांकि थाना पुलिस ने ऐसी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें