संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को मेरठ किंग्स और रॉयल रेंजर्स इलेवन के बीच मैच खेला गया। इसमें मेरठ किंग्स की टीम ने 7 विकेट से मैच जीता।
रॉयल रेंजर्स इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। इसमें प्रयांक ने 66 गेंद में 82, अरुण यादव ने 32 व अक्षय ने 30 रन की शानदार पारी खेली। गेंदबाजी में विजय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। उन्होंने कुल 4.5 ओवर गेंदबाजी की और 26 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ किंग्स की टीम ने 16.3 ओवर में 199 रन बनाकर 7 विकेट से मैच जीता। टीम की ओर से दीपेश मावी ने 44 गेंद पर 64 रन, हिमांशु ने 25 गेंद में 47 रन की पारी खेली। मोहित ने भी 52 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अजय, सूरज और शिवा ने एक-एक विकेट लिया।