फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दिल्ली रोड पर अपहरण का मामला उलझा, एसपी का दावा- कार में पहले से मौजूद थी महिला; बच्चा भी था सवार

Thu, 25 Jun 2026 12:23 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात एक महिला का कार में खींचकर कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। चलती कार का दरवाजा काफी देर तक खुला रहा। पुलिस इस मामले में कार और उसमें सवार लोगों का पता लगाने में जुटी है। 
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर चलती स्कॉर्पियो और उसका खुला दरवाजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास से मंगलवार रात महिला के कथित अपहरण का मामला सामने आया था। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें महिला मेट्रो स्टेशन से नीचे उतरने की कोशिश करते नजर आई है और कार सवार ने उसे भीतर खींच लिया है। कार में एक बच्चा भी था। इस दौरान वह कार में लटकी दिख रही है। वहीं एसपी सिटी का कहना है कि महिला कार में मौजूद थी, उसका अपहरण नहीं हुआ। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें जुटी हैं। हालांकि देर रात तक कार, महिला और सवारों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


सरस्वती लोक निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर ने मंगलवार रात पुलिस को जानकारी दी थी कि वह करीब 11 बजे अपने साथी एकांश गोयल के साथ कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में महिला को खींचते हुए देखा। लोग शोर मचा रहे थे कि कार सवारों ने महिला को अगवा कर लिया। सुरक्षाकर्मी और लोगों के पहुंचने से पहले आरोपी कार लेकर भाग गए।


 

रोहित कपूर ने स्कूटी से कार का पीछा करना शुरू किया। उन्होंने इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाई। उन्होंने महिला के मदद के लिए चिल्लाने की आवाज भी सुनीं। सवारों ने कार का गेट भी बंद नहीं किया था। आरोपी गेट बंद किए बिना ही कार दौड़ाते रहे। इस दौरान कार के गेट से एक वाहन टकराने से बचा। करीब तीन किमी दूर पीछा करने के बाद रिठानी के पास से कार सवार तेजी से निकल गए। इस घटना की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस कार, सवार और महिला की तलाश में जुटी है।
 

परतापुर की ओर से आई कार
पुलिस का कहना है कि मेट्रो स्टेशन से लेकर परतापुर और यहां आने जाने वाले रास्तों के बड़ी संख्या में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। इनसे पता चला है कि घटना के दौरान कार टीपीनगर की ओर से आई है। इससे पहले वह माधवपुरम की ओर से आती और आसपास में घूमती दिखाई दी है। दिल्ली जाने वाले हाईवे के टोल के भी फुटेजों की जांच की गई है। हालांकि अभी टोल के फुटेज में कार दिखने की जानकारी नहीं मिली। इससे परतापुर के आसपास ही किसी मार्ग पर कार के जाने की आशंका है।
 

पूरा नंबर न होने से कार ट्रैस में देरी
कार का पूरा नंबर पुलिस को नहीं मिल पाया। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष ने पुलिस को बताया है कि कार दिल्ली नंबर की है और अंतिम चार नंबर भी पुलिस को उन्होंने बताए हैं। हालांकि बीच के कुछ नंबर सही पता नहीं चल पाए हैं। फुटेज में भी नंबर क्लीयर नहीं दिखे हैं। इसके चलते कार ट्रैस करने में देरी हो रही है। हालांकि एक टीम दिल्ली भी भेजी गई है।
 
विज्ञापन

ये बोले एसपी
महिला कार में पहले से मौजूद थी, उसका अपहरण नहीं हुआ। परतापुर और ब्रह्मपुरी थाने की दो-दो टीमें और स्वाट टीम कार व सवारों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हैं। जल्द उनका पता लगाकर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
- विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी

ये भी देखें...
UP: मेरठ में खुले नालों में गिरकर दो और मौत, टीपीनगर व विकास पुरी नाले में मिले शव, 11 दिनों में छह की जान गई
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें