फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कारगिल शहीद की पत्नी से ठगी, एफआईआर डाउनलोड कर लेता था पूरी डिटेल, जानें कैसे पकड़ा गया

Tue, 24 Sep 2024 10:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कारगिल शहीद की पत्नी राजी देवी से एक ठग ने दो हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने मुंडाली निवासी कपिल तोमर को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट की घटना के बाद कारगिल शहीद की पत्नी राजी देवी से एक ठग ने दो हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर पुलिस ने मुंडाली निवासी कपिल तोमर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने यूपीकॉप एप से एफआईआर डाउनलोड कर महिला का नंबर हासिल किया था। लुटेरों का सुराग देने के बदले में आरोपी ने ठगी की। इसी तरह वह करीब 20 लोगों से ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता में बताया कि परीक्षितगढ़ में किठौर रोड पर राधा स्वामी सत्संग व्यास के सामने कारगिल शहीद डबल सिंह की पत्नी राजी देवी से नौ सितंबर की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने 30 हजार की नकदी से भरा पर्स लूट लिया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजी देवी को किसी अनजान शख्स ने कॉल कर लुटेरों का सुराग देने की एवज में दो हजार की मांग की।
 

महिला को कॉल करने वाले नंबर को ट्रेस करते हुए मुंडाली निवासी कपिल तोमर को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कपिल ने बताया कि वह यूपी पुलिस की यूपीकॉप एप और सीसीटीएनएस की वेबसाइट पर जाकर अपलोड की गई एफआईआर डाउनलोड कर लेता था। इसके बाद वादी-प्रतिवादी से फोन करके मुकदमे से नाम निकलवाने, आरोपी की गिरफ्तारी या फैसला कराने का आश्वासन देते हुए उनसे दो से पांच हजार की ठगी करता था। पीड़ितों को बदमाशों का सुराग देने की एवज में छोटी-मोटी रकम वसूल लेता था।
 

ठगी की रकम इतनी छोटी होती थी कि अधिकतर ठगी के शिकार पुलिस से शिकायत नहीं करते थे। आरोपी ने शहर में शास्त्रीनगर, कोतवाली, मुंडाली के अलावा जिला सुल्तानपुर, बरेली, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, रामपुर, मथुरा, मिर्जापुर, उन्नाव और संभल के लोगों से भी ठगी की है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने किन-किन लोगों से ठगी की है, इसकी जानकारी की जा रही है। उसके खिलाफ सरधना व कोतवाली थाने में केज दर्ज किया गया है, आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
 
विज्ञापन

मुकदमे से नाम निकलवाने के नाम पर ठगे सात हजार
कपिल ने कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा चौक निवासी अजय के पास भी फोन किया था। मुकदमे से उसका नाम निकलवाने के नाम पर उससे सात हजार रुपये की ठगी की थी। अजय ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें