फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कंकरखेड़ा जटोली कट पर फूटा कांवड़ियों का गुस्सा, घायल साथी को न्याय न मिलने पर हाईवे जाम की कोशिश

Fri, 18 Jul 2025 07:18 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में जाटोली कट के पास घायल कांवरिया को न्याय न मिलने से भड़के शिवभक्त। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांवड़ियों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के धैर्य का बांध शुक्रवार को उस वक्त टूट गया जब कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जाटोली कट के पास कांवड़ियों ने आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया और हाईवे जाम करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


कांवड़ियों का आरोप है कि सुबह उनके एक साथी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की और न ही घायल का समुचित इलाज कराया गया।

यह भी पढ़ें: UP: सास-ससुर के लिए कांवड़ लेकर आई शबनम... गंगाजल कलश से झुके कंधे, फिर भी नहीं डगमगाई शिवभक्तों की आस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


इस लापरवाही से आक्रोशित कांवड़ियों ने सड़क पर बैठकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और कांवड़ियों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

कांवड़ियों का कहना था कि जब हर जगह पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है, तो घटना के इतने समय बाद भी आरोपी का पता न लगना लापरवाही नहीं तो और क्या है?

पुलिस अधिकारियों ने जांच और इलाज के आश्वासन पर कांवड़ियों को शांत कराया, लेकिन मौके पर तनाव बना रहा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें