फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: शादी के चार दिन बाद ही जेवर लेकर पत्नी युवक के साथ चंपत, दिल्ली स्टेशन पर इंतजार करता रहा पति

Sun, 21 Sep 2025 01:09 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

दौराला निवासी युवक की नई पत्नी ने पिता के श्राद्ध में जाने का बहाना बनाया। दिल्ली स्टेशन पर कुछ लोगों ने युवक को बातों में लगाया और एक युवक उसकी पत्नी को लेकर चला गया। ठगी होने पर युवक ने कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
दुल्हन गई युवक के साथ। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला कस्बे के वार्ड 10 निवासी एक युवक की नवविवाहित पत्नी पिता के श्राद्ध में जाने की बात कहकर पति को दिल्ली स्टेशन पर छोड़कर गायब हो गई। वह जेवर भी साथ ले गई। युवक ने ठगी होने की बात कहते हुए तहरीर देने की बात कही है।

विज्ञापन

दौराला निवासी एक युवक ने अपने साले से उसकी बात कराई और शादी कराने की बात कही। जीजा साले ने शादी कराने के नाम पर उससे रुपये भी लिए और 12 सितंबर को दिल्ली बुलाकर शादी करा दी। चार दिन बाद महिला ने अपने पिता के श्राद्ध में जाने की बात कही। जिस पर वह महिला को लेकर दिल्ली पहुंचा। 

दिल्ली स्टेशन पर पहले से ही खड़े चार युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और एक युवक उसकी पत्नी को लेकर गायब हो गया। पत्नी को तलाश करते हुए वह शादी स्थल पर पहुंचा तो वहां पर पत्नी और उसके परिजनों का कोई सुराग नहीं लगा। युवक को ठगी का अहसास हुआ। युवक बिना पत्नी के वापस लौट आया और कस्बा निवासी युवक से पत्नी दिलाने की मांग की। 
 
विज्ञापन

आरोप है कि युवक उसे लगातार टरका रहा है। पत्नी सोने के जेवरात भी अपने साथ ले गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें