फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कैसे हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का उदय? यूपी में यहां नेता, अधिवक्ता और किसानों का मिला साथ; ट्रेंड में शामिल

Sat, 23 May 2026 12:59 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

कॉकरोच ट्रेंड में मेरठ भी शामिल हो गया है। यहां नेता, अधिवक्ता और किसानों का साथ मिला है। किसी ने खुद को राष्ट्रीय संयोजक तो किसी ने जिलाध्यक्ष बताकर पोस्ट किया। सोशल मीडिया पर अभियान छाया रहा।
विज्ञापन
Meerut Joins Viral Cockroach Trend - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) को लेकर वर्तमान में देशभर के डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जबरदस्त चर्चा है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह अनोखा ट्रेंड अब हर तरफ सुर्खियों में है जिसमें मेरठ भी पीछे नहीं रहा है। मेरठ के कई बड़े राजनेताओं, अधिवक्ताओं और किसान संगठनों से जुड़े लोगों ने इस कॉकरोच ट्रेंड को अपना समर्थन दिया है। 
विज्ञापन


इंटरनेट पर यह अभियान इस कदर छाया है कि यहां कोई खुद को इस प्रतीकात्मक पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बता रहा है तो कोई जिलाध्यक्ष घोषित कर पोस्ट साझा कर रहा है। यहां तक कि मेरठ में कॉकरोच अधिवक्ता जनता पार्टी तक का गठन कर दिया गया है। दरअसल यह ट्रेंड युवाओं के भीतर पनप रहे आक्रोश और डिजिटल प्रतिरोध का एक रूप है जिससे युवा वर्ग लगातार जुड़ता जा रहा है।
 

कैसे हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का उदय
इस आंदोलन की शुरुआत भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश द्वारा बेरोजगारों को लेकर की गई एक टिप्पणी के बाद हुई। इससे क्षुब्ध होकर प्रसिद्ध सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर अभिजीत दिपके ने कॉकरोच जनता पार्टी के नाम से एक डिजिटल मुहिम की नींव रखी। 

 

देखते ही देखते इंस्टाग्राम पर सीजेपी के फॉलोअर्स की संख्या लगभग 1.50 करोड़ के पार पहुंच गई, जो देश के स्थापित राजनीतिक दलों से भी अधिक है। युवाओं और बेरोजगारों के मुद्दों को उठाने वाले इस आंदोलन को अब कई प्रमुख राजनीतिक दलों का भी समर्थन मिलने लगा है।

 

मेरठ में बने पेज, अधिवक्ता ने बनाई नई विंग
मेरठ के नाम से सोशल मीडिया पर कई पेज बनाए गए हैं जहां युवाओं ने खुद को जिलाध्यक्ष तक घोषित कर दिया है। इसी ट्रेंड में शामिल होते हुए मेरठ के अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने कॉकरोच अधिवक्ता जनता पार्टी बना दी है।

वे सोशल मीडिया पर इसका तेजी से प्रचार कर रहे हैं। अधिवक्ता राम कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को शुरुआत के कुछ ही घंटों में 3,000 से अधिक व्यूज आ चुके हैं और वे इसे युवाओं व अधिवक्ताओं की आवाज बता रहे हैं।
 

किसान नेताओं और सपा नेता का भी मिला साथ
गुरनाम सिंह चढ़ूनी
किसान नेता और हरियाणा में भारतीय किसान संघ के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी को सीजेपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाए जाने की पोस्ट जमकर वायरल हो रही है।

 

योगेंद्र यादव
किसान संयुक्त मोर्चा के नेता योगेंद्र यादव ने भी सीजेपी का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा, जो सरकार एक चुटकुला नहीं सह पा रही, इसका मतलब वह खुद एक चुटकुला है।

 
विज्ञापन

मुकेश सिद्धार्थ (सपा नेता)
समाजवादी पार्टी के नेता मुकेश सिद्धार्थ ने भी इस संबंध में पोस्ट साझा की है। उन्होंने सीजेपी को देश के वर्तमान सड़े-गले सिस्टम के खिलाफ एक बेहद जरूरी सामाजिक मुहिम करार दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें