फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 46 लाख का सोना लेकर जीजा-साले फरार, सर्राफा व्यापारी ने थाने में दी तहरीर

Mon, 25 Aug 2025 05:11 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के सर्राफा व्यापारी अमित रस्तोगी के साथ बड़ा सोने का घोटाला हुआ है। व्यापारी ने आरोप लगाया कि उसका जीजा-साला 442 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया जिसकी कीमत लगभग 46 लाख रुपये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में दिल्ली गेट थाना क्षेत्र में सर्राफा व्यापारी अमित रस्तोगी ने अपने जीजा-साले पर 46 लाख रुपये कीमत का सोना लेकर फरार होने का आरोप लगाया है। व्यापारी ने थाने पर तहरीर देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ये है मामला
अमित रस्तोगी की सर्राफा बाजार में स्वराज ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। उनके मुताबिक 19 अगस्त को उन्होंने 442 ग्राम सोना कानों की बालियां बनाने के लिए अपने जीजा-साले को दिया था।

24 अगस्त को बालियां तैयार करके लाने की बात हुई थी, लेकिन रविवार शाम जब व्यापारी उनकी दुकान पर पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला। बाहर पहले से कई व्यापारी खड़े थे और पता चला कि आरोपी तीन दिन से दुकान नहीं खोल रहे थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार से शुरू, दर्द पर खत्म हुई कहानी: बीमारी से लड़ा लेकिन हालात से हार गया BSF का जवान, बेटे संग दी जान
विज्ञापन


46 लाख का सोना गायब, पुलिस जांच में जुटी
व्यापारी ने आरोप लगाया कि उनके सोने की कीमत लगभग 46 लाख रुपये है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। सीओ कैंट नवीना शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए दो टीमों को लगाया गया है और जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें