फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एटीएस कमांडो की निगरानी में औघड़नाथ मंदिर में जलाभिषेक आज, दो कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी लगाई

Wed, 23 Jul 2025 12:06 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

औघड़नाथ मंदिर में आज सुबह करीब पौने पांच बजे से जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। यहां करीब 500 पुलिसकर्मी, 500 होमगार्ड और पीआरडी के जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
जलाभिषेक के लिए तैयार औघड़नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवरात्रि पर बाबा औघड़नाथ मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में होगा। इसके लिए एक यूनिट एटीएस, दो कंपनी आरएएफ, तीन कंपनी पीएसी तैनात की गई हैं। 500 पुलिसकर्मी और 500 होमगार्ड व पीआरडी के जवान भी तैनात रहेंगे। 500 सीसीटीवी कैमरों के अलावा ड्रोन कैमरों से भी मंदिर परिसर की सभी व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। डीएम डॉ. वीके सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार को मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

मंगलवार रात रोशनी से जगमगाता औघड़नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला
मंदिर परिसर की सुरक्षा एटीएस के कमांडो संभालेंगे। गर्भगृह, परिसर में और बाहर पुलिस तैनात रहेगी। इसके अलावा आरएएफ और पीएसी के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। गर्भगृह में सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। 500 मीटर की परिधि में वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी। 
मंदिर की ओर जाने वाले तीन रास्तों पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को अपने वाहन यहीं खड़े करने होंगे। मंदिर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से भी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। 
 

इसके अलावा सेना की क्यूआरटी भी ड्रोन कैमरों से निगरानी करेगी। एसएसपी ने बताया कि जलाभिषेक के लिए सुरक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ड्यूटी में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
 

इन स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग
मंदिर के आसपास ज्यादा भीड़ न हो, इसके लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। इन स्थानों से श्रद्धालुओं को पैदल ही जलाभिषेक लिए जाना होगा। वेस्ट एंड रोड स्थित बालाजी मंदिर, सकुर्लर रोड पर नैंसी चौराहा, आबूलेन शिवचौक, हनुमान चौक, दर्शन एकेडमी, रैम ऑफिसर्स मैस, गोल्डन पार्क तिराहा, दीवान पब्लिक स्कूल तिराहे पर बैरिकेडिंग कर यातायात डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

मंदिर पर तैनात सुरक्षा बल
एटीएस एक यूनिट
आरएएफ दो कंपनी
पीएसी तीन कंपनी
दो एएसपी
आठ सीओ
15 इंस्पेक्टर
40 सब इंस्पेक्टर
200 कांस्टेबल
80 महिला कांस्टेबल
500 होमगार्ड व पीआरडी के जवान
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें