फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथ यात्रा हादसा: करंट से मौत के बाद कार्रवाई, कस्बा चौकी प्रभारी निलंबित, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

Sat, 25 Jul 2026 11:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की मौत और कई के झुलसने के मामले में लापरवाही पर कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
मेरठ रथ यात्रा में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। लापरवाही के आरोप में कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। रथ यात्रा के दौरान हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक श्रद्धालु सचिन की मौत हो गई थी, जबकि 16 श्रद्धालु करंट लगने से झुलस गए थे।

विज्ञापन


रथ का ध्वज बिजली लाइन से टकराया, मची अफरा-तफरी
हादसे के दौरान रथ का ध्वज अचानक ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। इसके बाद तेज झटका लगा और करंट फैल गया। देखते ही देखते श्रद्धालु एक-एक कर जमीन पर गिरने लगे। कुछ ही पलों में मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। हादसे में झुलसे श्रद्धालुओं को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सचिन की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: रथ यात्रा हादसा: अफसरों के पहुंचने से पहले हटाया रथ का श्रंगार, जांच जारी, झुलसे लोगाें की हालत में सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही के आरोप में चौकी प्रभारी निलंबित
हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में लापरवाही सामने आने के बाद परीक्षितगढ़ कस्बा चौकी प्रभारी राजकुमार को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद मामले में जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें